नई दिल्ली, सितंबर 21। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोना महंगा हुआ है। आज 21 सितंबर को सोने थोड़ा संभला है। सोने की कीमतों में 100 रु से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मगर सोने के उलट आज चांदी के दाम नीचे फिसले हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में आई गिरावट काफी कम रही है। आगे देखें सोने-चांदी के ताजा रेट।
21 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 21 सितंबर को सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 122 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46282 रु से चढ़ कर 46404 रु पर पहुंच गया। मगर यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9900 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 53 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 59714 रु से गिर कर 59661 रु पर आ गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 121 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46218 रु और 22 कैरेट वाला सोना 112 रु महंगा होकर 42506 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 91 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 34803 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 71 रु चढ़ कर 27146 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
कैरेट बताता है सोने की शुद्धता
आप जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चल सकता है। 24 कैरेट का सोना सबसे अधिक शुद्ध होता है। मगर इस सोने यानी 24 कैरेट वाले सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए 24 कैरेट सोने में कुछ अन्य धातु जैसे चांदी आदि मिलाई जाती है।
जानिए कितना कैरेट सोना कितना शुद्ध होता है
बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसी तरह 23 कैरेट सोना 95.8 फीसदी, 22 कैरेट सोना 91.6 फीसदी और 21 कैरेट सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। इसके अलावा 18 कैरेट सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 17 कैरेट सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। आखिर में बात करें 9 कैरेट सोने को यह सिर्फ 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications