नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच भारत में सोने के आयात में भारी गिरावट आई थी। मगर धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील के बाद सोने का आयात बढ़ता गया। अगस्त में सोने के आयात में भारी भरकम बढ़ोतरी देखने को मिली। अगस्त में सोने का आयात पिछले साल समान महीने के मुकाबले दोगुने से भी अधिक रहा। इतना ही नहीं पिछले महीने सोने का आयात 8 महीनों के उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गया। सोने के आयात के वापस पटरी पर लौटने के पीछे 2 अहम वजह हैं। पहला निवेश मांग का बढ़ना और दूसरा दिल्ली में लॉकडाउन में राहत के बाद कई ज्वेलरों द्वारा फिर से स्टॉक बनाना। आइए जानते हैं अगस्त 2020 में कितना सोना देश में आया।
60 टन सोना आया
अगस्त में भारत, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है, भारत में 60 टन सोने का आयात किया गया। एक साल पहले अगस्त 2019 में कुल 32.1 टन सोने का आयात किया गया था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में एक सरकारी सूत्र के हवाले ये इन आंकड़ों का जिक्र किया गया है। मूल्य में देखें तो आयात किए गए सोने की वैल्यू 1.37 अरब डॉलर के मुकाबले दोगुने से अधिक 3.7 अरब डॉलर रही।
लॉकडाउन में कम हुआ आयात
जुलाई 2019 के मुकाबले जुलाई 2020 में सोने के आयात में 24 फीसदी की गिरावट आई थी। असल में देश में सोने की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने से इसकी मांग प्रभावित हुई थी। इसके अलावा लॉकडाउन और कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कई शहरों में आने-जाने पर प्रतिबंध से भी सोने का आयात प्रभावित हुआ। जुलाई में 30 टन सोने के आयात किया गया था, जबकि एक साल पहले यानी जुलाई 2019 में 39.66 टन सोना भारत में आया था।
अप्रैल में 99.9 फीसदी घटा था आयात
अप्रैल में सोने के आयात में एक साल पहले इसी महीने की तुलना में 99.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इसमें हवाई यात्रा पर प्रतिबंध और ज्वेलरी की रिटेल दुकानों का बंद होना बड़ा कारण रहा। भारत ने अप्रैल में लगभग 50 किलोग्राम सोना आयात किया था, जो एक साल पहले समान महीने में 110.18 टन था।
अप्रैल-जुलाई में 81 फीसदी घटा
वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से कुछ समय पहले जारी किए गए आंकड़ों में खुलासा हुआ था कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीनों में सोने के आयात में 81.22 फीसदी की गिरावट आई थी। पिछले साल अप्रैल-जुलाई में 13.16 अरब डॉलर (लगभग 91,440 करोड़ रुपये) के मुकाबले 2020 के इन्हीं 4 महीनों में भारत में सोने का आयात 2.47 अरब डॉलर (लगभग 18,590 करोड़ रुपये) रह गया। कोरोनावायरस इस भारी गिरावट के पीछे असल वजह रहा था। इन चार महीनों में चांदी का आयात भी 56.5 प्रतिशत घट कर 68.53 करोड़ डॉलर (लगभग 5,185 करोड़ रुपये) रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
