महंगा हुआ सोना, कीमत 42 हजार के पार

आज सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आपको महंगा पड़ सकता है। सोने की कीमत में आज बढ़ोतरी हो गई, दूसरी ओर चांदी की चमक भी बढ़ी है।

नई द‍िल्‍ली: आज सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आपको महंगा पड़ सकता है। सोने की कीमत में आज बढ़ोतरी हो गई, दूसरी ओर चांदी की चमक भी बढ़ी है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 335 रुपए चढ़कर करीब डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 42,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद सोने में तेजी लौटी है। चांदी भी 365 रुपए की बढ़त के साथ 47,375 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

Gold Reaches The Highest Level Today The Price Of Silver Is Also Fast

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका सोना
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.50 प्रतिशत चमककर 1,573.53 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर की मजबूती में 1,576.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस के नए मामलों में दो दिन कमी आने के बाद बुधवार को इसमें एक बार फिर तेजी देखी गई। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया जिससे इसके भाव बढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.90 डॉलर चमककर 17.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 335 रुपए चमककर 42,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह 03 फरवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,945 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,000 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 365 रुपए की बढ़त में 47,375 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 257 रुपए चढ़कर 45,836 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम = 42,115 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =41,945 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 47,375 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 45,836 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई =970 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 980 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम=31,000 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+