7 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, जानिए भाव

कोराना वायरस महामारी के इस दौर में सोना सात सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

नई द‍िल्‍ली: कोराना वायरस महामारी के इस दौर में सोना सात सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यूएस में बड़ी मात्रा में लोगों द्वारा बेरोजगारी भत्तों के लिए आवेदन करने और फेडरल रिज़र्व द्वारा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयत्न करने के कारण सोना सेफ हैवन के रूम में और मजबूत हुआ है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी के रूप में देखने को मिला है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है, जिससे औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वैश्विक मंदी की आशंकाओं के इस समय में सोना सेफ हैवन के रूप में मजबूत हो रहा है।

Gold Reaches The Highest Level Of 7 Years Know The Price

जबकि गुरुवार को यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा 2.3 ट्रिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा करने के बाद सोने की वायदा कीमतों में 4.2 फीसद का उछाल देखने को मिला। यूएस फेड रिज़र्व ने वित्तीय बाजारों की चुनौतियां कम करने में मदद उपलब्ध करवाने की भी बात कही है। कोरोना वायरस प्रकाप के कारण वित्तीय बाजारों को काफी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। यूएस में बेरोजगारों द्वारा किये जा रहे क्लेम आवेदनों में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी आने के बाद फेड ने यह घोषणा की है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

वहीं वैश्विक स्तर पर सोना गुरुवार को साल 2012 के बाद के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। आगामी आर्थिक मंदी की आशंका को देखते हुए निवेशक अपनी पूंजी सेफ हैवन माने जाने वाले सोने में लगा रहे हैं। न्यूयॉर्क में कोमेक्स पर गुरुवार को जून डिलिवरी के सोने का वायदा भाव 4.1 फीसद की तेजी के साथ 1,752.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। यह अक्टूबर 2012 के बाद का उच्चतम क्लोजिंग प्राइस है। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.35 फीसद या 5.97 डॉलर की तेजी के साथ 1689.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने की तरह ही चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में भी शुक्रवार सुबह तेजी देखी गई। वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 1.41 फीसद या 0.22 डॉलर की बढ़त के साथ 15.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस लॉकडाउन के कारण भारत में आवश्यक सामानों व सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद पड़ी हुई हैं। लॉकडाउन के चलते देश में सोने का हाजिर बाजार शुक्रवार को भी बंद रहेगा। वहीं, शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण वायदा बाजार भी बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+