नई दिल्ली, जून 1। जून महीन के पहले दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 1 जून को सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में 400 रु से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। प्रति 10 ग्राम सोने के रेट महीने के पहले ही दिन काफी बढ़ गए, जिससे 24 कैरेट सोने के रेट एक बार फिर से 50 हजार रु के काफी करीब पहुंच गए हैं। आज चांदी की कीमतें भी ऊपर चढ़ गयीं। चेक करें सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
1 जून को सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में तगड़ी उछाल दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 447 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48975 रु से बढ़ कर 49422 रु पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते सोने के दाम 49000 रु तक गए थे। आज चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 1058 रु अधिक हो गया। चांदी का रेट प्रति किलो 71370 रु से चढ़ कर 72428 रु पर आ गया।
चेक करें बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 445 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 49224 रु और 22 कैरेट वाला सोना 410 रु महंगा होकर 45271 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 336 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 37067 रु पर पहुंच गया। अंत बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 262 रु महंगा होकर 28912 रु पर पहुंच गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोजाना सोने और चांदी के अपने शहर के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। एक और अहम बात कि सोने और चांदी के यहां बताए गए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के कीमतें कहां तक बढ़ सकती हैं
संभावना जताई जा रही है कि सोने की कीमतें 56000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। मगर एक अनुमान के अनुसार सोना 60000 रु का आंकड़ा भी पार कर सकता है। इसलिए खरीदारों और निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। यदि आप निवेश करना चाहें तो भी अभी निवेश करें, जिससे आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा। सोने के लिए ईटीएफ में निवेश बेहतर ऑप्शन है।
गोल्ड बॉन्ड से करें कमाई
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के जरिए सस्ता सोना बेच रहा है। आप एसजीबी में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको बाजार भाव से कम कीमत पर सोने में निवेश का मौका मिलेगा। एसजीबी पर आपको रिटर्न भी मिलेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 का इश्यू प्राइस 4,889 रुपये प्रति ग्राम सोना तय किया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से दी गयी है। यह इश्यू 31 मई से पांच दिनों के लिए खुला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications