सोने-चांदी की कीमतों में आज भी बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में जारी तेजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोने की कीमत में एक बार फिर से बड़ी बढ़ोतरी हुई हैं।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में जारी तेजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोने की कीमत में एक बार फिर से बड़ी बढ़ोतरी हुई हैं। मंगलवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। देशभर के सर्राफा बाजारों सोना 54000 से बस चार कदम और दूर है। आज 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 53996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 155 रुपये प्रति किलो बढ़कर चांदी 64925 रुपये पर पहुंच गई है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की आज की कीमत
आज मंगलवार को 4 अगस्त को सोने-चांदी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 53996 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 53780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 49460 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 40497 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 4 अगस्त को चांदी की कीमत में 155 रुपए की तेजी आई और चांदी की कीमत 64925 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना
वहीं कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 197 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 459 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि, सोने के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,741 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 16,606 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,993.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी हुई और मजबूत
वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 23 रुपये की तेजी के साथ 65,771 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,771 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 14,131 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजार के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायादा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.50 डॉलर प्रति औंस हो गई।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
