सोने की कीमत में रिकॉर्ड उछाल आया, चांदी 150 रुपए टूटी है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में रिकॉर्ड उछाल आया, चांदी 150 रुपए टूटी है। अमेरिका के हमले में ईरान के एक कमांडर की मौत के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपए उछलकर 41,290 रुपए प्रति दस ग्राम के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 150 रुपए फिसलकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी
लंदन एवं न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़कर 1,551.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 27.20 डॉलर की तेजी लेकर 1,551.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.20 डॉलर उतरकर 18.03 डॉलर प्रति औंस पर रही। अमेरिका के हमले के बाद भू राजनैतिक तनाव बढ़ाने और तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में कच्चे तेल में भी उबाल आ गया। इसका असर डॉलर के साथ ही कीमती धातुओं पर भी दिखा। विश्लेषकों का कहना है कि यदि तनाव बढ़ता है तो वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 1575 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
स्थानीय बाजार में सोने चांदी में भाव
स्थानीय बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने के बावजूद वैश्विक कारकों से सोना स्टैंडर्ड 220 रुपए चमककर 41,290 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए उछलकर 30,900 रुपए पर पहुंच गयी। पीली धातु के विपरीत चांदी हाजिर 150 रुपए टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 126 रुपए उतरकर 47,527 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए की बढ़त लेकर क्रमश: 940 रुपए और 950 रुपए प्रति इकाई पर रहे।
दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 41,290 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......41,120 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....48,500 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....47,527 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई ......... 940 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........ 950 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम............ 30,900 रुपए
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
