For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चांदी आज आ गई 60,000 रु के नीचे, जानिए कितना सस्ती हुई

|

नई दिल्ली, जून 23। आज शाम को देश के प्रमुख शहरों में सोना और चांदी का रेट जानने के लिए शहर के हिसाब से दी गई जानकारी यहां से ले सकते हैं। यह जानकारी रोज सुबह और शाम को अपडेट की जाती है। इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24 ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। वहीं चांदी के दाम प्रति किलो में हैं।

 

जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट

बाजार में आज सोने की कीमत इस प्रकार रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 50853 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 50994 रुपये प्रति ग्राम था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 141 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 51155 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 302 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आज चांदी का रेट 59999 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 60409 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 410 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 60744 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 745 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

 
चांदी आज आ गई 60,000 रु के नीचे, जानिए कितना सस्ती हुई

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट

सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,347 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की अगस्त 2022 की फ्यूचर ट्रेड 194.00 रुपये की गिरावट के साथ 50,710.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की जुलाई 2022 की फ्यूचर ट्रेड 712.00 रुपये की गिरावट के साथ 59,936.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

चांदी आज आ गई 60,000 रु के नीचे, जानिए कितना सस्ती हुई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 6.84 डॉलर की गिरावट के साथ 1,829.61 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 21.21 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

Red Gold : जानिए क्या होता है लाल सोना, कैसे कराता है कमाईRed Gold : जानिए क्या होता है लाल सोना, कैसे कराता है कमाई

English summary

gold rates today silver rates today gold and silver evening rates of 23 June 2022

Gold and silver evening rates in all major cities of the country remained like this in the evening on 23 June 2022.
Story first published: Thursday, June 23, 2022, 18:42 [IST]
Company Search
Thousands of Goodreturn readers receive our evening newsletter.
Have you subscribed?