For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Gold के रेट में आज आ गई तेजी, जानिए कितना महंगा हुआ सोना

|

नई दिल्ली, जून 22। आज शाम को देश के प्रमुख शहरों में सोना और चांदी का रेट जानने के लिए शहर के हिसाब से दी गई जानकारी यहां से ले सकते हैं। यह जानकारी रोज सुबह और शाम को अपडेट की जाती है। इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24 ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। वहीं चांदी के दाम प्रति किलो में हैं।

जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट

बाजार में आज सोने की कीमत इस प्रकार रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 51155 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 50764 रुपये प्रति ग्राम था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 391 रुपये की तेजी दर्ज हुई है। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 50914 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 241 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आज चांदी का रेट 60744 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 60383 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 361 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 61077 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 333 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

Gold के रेट में आज आ गई तेजी, जानिए कितना महंगा हुआ सोना

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट

सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,045 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की अगस्त 2022 की फ्यूचर ट्रेड 131.00 रुपये की तेजी के साथ 50,891.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की जुलाई 2022 की फ्यूचर ट्रेड 680.00 रुपये की तेजी के साथ 60,591.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

Gold के रेट में आज आ गई तेजी, जानिए कितना महंगा हुआ सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 5.47 डॉलर की तेजी के साथ 1,836.81 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 21.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

Wipro : सीधे बना दिया 1100 करोड़ रु का मालिक, जानिए क्या कियाWipro : सीधे बना दिया 1100 करोड़ रु का मालिक, जानिए क्या किया

English summary

gold rates today silver rates today gold and silver evening rates of 22 June 2022

Gold and silver evening rates in all major cities of the country remained like this in the evening on 22 June 2022.
Story first published: Wednesday, June 22, 2022, 17:50 [IST]
Company Search
Thousands of Goodreturn readers receive our evening newsletter.
Have you subscribed?