नई दिल्ली, जनवरी 25। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। आज 25 जनवरी को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 48900 रु के करीब आ गया है। आज भी कल की तरह सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 64000 रु के नीचे आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
25 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 25 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 92 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48793 रु से चढ़ कर 48885 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय काफी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 569 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64422 रु से गिर कर 63853 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 91 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48689 रु और 22 कैरेट वाला सोना 85 रु महंगा होकर 44779 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 69 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36664 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 54 रु चढ़ कर 28598 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
फिजिकल गोल्ड में न करें निवेश
फिजिकल सोना किसी भी रूप में एक महंगी कमोडिटी है। चोरी के जोखिम के कारण इसे स्टोर करने के लिए एक सुरक्षित स्थान की आवश्यकता होती है, जैसे घर या बैंक में लॉकर, और फिर इसमें लागत भी शामिल होती है। इसके अलावा जब भी आपको सोने की आवश्यकता होगी, आपको फिजिकल फॉर्म में जाकर सोना लेना होगा। यह अन्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट की तरह आपके फोन पर उलब्ध नहीं होगा।
शुद्धता भी चिंता का कारण
सोने की शुद्धता चिंता का विषय हो सकती है। जहां तक फिजिकल सोने का सवाल है, आप इसे जहां से भी खरीदते हैं, आप इसकी शुद्धता के बारे में नहीं जानते। क्योंकि निवेशक इस क्षेत्र के विशेषज्ञ नहीं होते हैं। इसलिए लोग जौहरी पर विश्वास करते हैं। रिटर्न या डिविडेंड देने वाले कई फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स के विपरीत, फिजिकल सोना आपके पास होने पर कोई रिटर्न नहीं देता है। जबकि एक साधारण बचत खाता भी ब्याज देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications