नई दिल्ली, अक्टूबर 6। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के नीचे फिसले हैं। आज 6 अक्टूबर को सोना फिर से सस्ता हुआ है। सोने की कीमतों में ठीक-ठाक गिरावट दर्ज की गयी है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे फिसले उछले हैं। वैसे चांदी की कीमत 60500 रु के ऊपर चल रही है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
6 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 6 अक्टूबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 78 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46682 रु से गिर कर 46604 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9600 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 389 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60905 रु से गिर कर 60516 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 78 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46417 रु और 22 कैरेट वाला सोना 72 रु सस्ता होकर 42689 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 59 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 34953 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 46 रु गिर कर 27263 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सितंबर में सोने का आयात
सितंबर 2020 की तुलना में सितंबर 2021 में भारत के सोने के आयात में 658 फीसदी की भारी भरकम वृद्धि हुई। सितंबर में भारतीय ज्वेलर्स ने करीब 91 टन सोने का आयात किया। पिछले साल सितंबर में भारतीय ज्वेलर्स ने करीब 12 टन सोने का आयात किया था। कीमतों में देखें तो किटको की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर महीने में सोने का आयात पिछले वर्ष के समान महीने के 60.1 करोड़ डॉलर से बढ़ कर 5.1 अरब डॉलर हो गया।
क्यों बढ़ा आयात
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें इस समय काफी अस्थिर हैं और अगस्त और सितंबर दोनों में इनमें काफी गिरावट आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्थानीय कीमतें पिछले कुछ महीनों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयीं, जिसने भारतीय ज्वेलर्स को अधिक ज्वेलरी बनाने के लिए सोने की खरीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अगस्त में औसतन भारतीय सोने की कीमतों में 2.11% की गिरावट आई, जबकि वैश्विक कीमतों की तरह ही सितंबर में 4.08% की गिरावट आई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications