नई दिल्ली, दिसंबर 29। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज 29 दिसंबर को सोना एक बार फिर से नीचे फिसला है। सोने का रेट 48000 रु के करीब आ गया है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 62500 रु के करीब आ गई है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
29 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 29 दिसंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 250 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48318 रु से गिर कर 48068 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8100 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 71 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62225 रु से गिर कर 62154 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 249 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47876 रु और 22 कैरेट वाला सोना 229 रु सस्ता होकर 44030 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 188 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36051 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 146 रु गिर कर 28120 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सोने में निवेश के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) एक बढ़िया ऑप्शन होता है। आरबीआई समय समय पर इस स्कीम की किश्त लेकर आता रहता है। अंतिम किश्त 29 नवंबर से 3 दिसंबर, 2021 तक के लिए खुली थी। आगे जब भी 2022 में ये स्कीम खुलती है तो आपके पास सस्ते में सोना खरीदने का मौका होगा। क्योंकि इस स्कीम में मौजूदा रेट से सस्ता सोना मिल सकता है।
ये होता है फायदा
गोल्ड बॉन्ड का बड़ा फायदा होता है। फिजिकल गोल्ड में निवेशकों को सोने को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर किराए पर लेने, बीमा लेने आदि पर खर्च करने की जरूरत पड़ती है और किसी भी चोरी, चोरी आदि के मामले में नुकसान की संभावना रहती है। दूसरी ओर, एसजीबी के मामले में, सोने को सुरक्षित रूप से रखा जाता है। निवेशकों को कोई शुल्क नहीं देना होता। ये काफी फायदे वाला निवेश ऑप्शन होता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications