नई दिल्ली, अक्टूबर 30। आज दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम नीचे फिसले हैं। चेन्नई में भी सोने की कीमतों में कमी आई है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 150 रु फिसल कर 47000 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 170 रु गिर कर 51100 रु हो गया। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोने के दाम अब भी कम है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 60 रु फिसल कर 45060 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 60 रु गिर कर 49160 रुपये पर आ गया। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में भी सोने की कीमत घटी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 200 रु गिर कर 47150 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भी 200 रु फिसल कर 49850 रुपये रह गए। मुंबई में भी सोने के दाम कम हुए। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 310 रु गिर कर 46740 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 310 रु फिसल कर 47740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम नीचे आए हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 150 रु गिर कर 44,700 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 160 रु की गिरावट के साथ 48770 रुपये हो गया। बेंगलुरु में भी इतनी ही कमजोरी के बाद 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 44700 रु और 48770 रु पर पहुंचे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के 65600 रुपये पर बरकरार रहा। चेन्नई में चांदी का भाव 100 रु उछल कर 68900 रुपये पहुंच गया। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 150 रु गिर कर 44700 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 160 रु फिसल कर 48770 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट इतनी ही तेजी के साथ क्रमश: 44750 रु और 48820 रु रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications