नई दिल्ली, अक्टूबर 14। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज 14 अक्टूबर को सोना महंगा हुआ है। आज सोने की कीमतों में अच्छी खासी तेजी दर्ज की गयी है। सोने के साथ ही चांदी के दाम भी उछले हैं। बता दें कि चांदी की कीमत 62500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
14 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 14 अक्टूबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 472 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47487 रु से चढ़ कर 47959 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 8200 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 557 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62136 रु से चढ़ कर 62693 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 470 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47767 रु और 22 कैरेट वाला सोना 432 रु महंगा होकर 43930 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 354 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35969 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 276 रु चढ़ कर 28056 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
फेस्टिव में गोल्ड कैसे खरीदें
शादी के मौसम और नवरात्रि, दुर्गा पूजा, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण साल के अंत में सोने की मांग में बढ़त होती है। भारत में त्योहारी सीजन में वैसे भी सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा सोना निवेश का एक अच्छा विकल्प भी माना जाता है। क्योंकि यह वित्तीय उथल-पुथल के समय भी अपनी वैल्यू को बरकरार रखता है। सोने का कौन सा रूप (फिजिकल, डिजिटल, गोल्ड बॉन्ड या ईटीएफ) सबसे बेहतर है, इस पर लोगों की राय अलग है।
इन तरीकों से करें निवेश
सोने में निवेश फिजिकल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड फंड के रूप में किया जा सकता है। टैक्स बचाने के इच्छुक निवेशक भी गोल्ड फंड का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्रकार के निवेश पर टीडीएस लागू नहीं होता है। इसके बजाय इन फंड्स पर केवल आभूषण खरीदने और बेचने पर टैक्स लगाया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications