नई दिल्ली, नवंबर 6। आज भैया दूज है और इस खास मौके पर दिल्ली और मुंबई में सोने के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। पर चेन्नई में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 360 रु बढ़ कर 45410 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 400 रु चढ़ कर 49540 रु हो गया। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोने के दाम अब भी काफी कम है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 47250 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 51550 रुपये पर बरकरार रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में भी सोने की कीमत बढ़ी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 950 रु चढ़ कर 47500 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भी 950 रु चढ़ कर 50200 रुपये हो गए। मुंबई में भी सोने के दाम नहीं बदले हैं। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 46220 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 47220 रुपये प्रति 10 ग्राम बरकरार रहा।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम बढ़े हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 400 रु बढ़ कर 45100 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 440 रु उछल कर 49200 रुपये हो गए। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 45100 रु और 49200 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 100 रु बढ़ कर 64400 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 100 रु उछल कर 68700 रुपये पहुंच गया। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 400 रु चढ़ कर 45100 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 440 रु चढ़ कर 49200 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 45100 रु और 49200 रु रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications