नई दिल्ली, नवंबर 18। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। कल सोने की कीमत में गिरावट आई थी, जबकि सोना महंगा हुआ है। 18 नवंबर को सोने के रेट ऊपर चढ़े हैं। बता दें कि इस समय सोना 49000 रु के ऊपर बरकरार हैं। सोने के उलट आज चांदी के दाम नीचे गिरे हैं। पर चांदी की कीमतों में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई है। आगे जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
18 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 18 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 66 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49219 रु से चढ़ कर 49153 रु पर आ गए। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 270 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66553 रु से गिर कर 66283 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 66 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 49022 रु और 22 कैरेट वाला सोना 61 रु महंगा होकर 45085 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 49 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36914 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 38 रु चढ़ कर 28793 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
इस समय सोना खरीदना बेहतर
जब पिछले साल इक्विटी बाजार में गिरावट आई थी, तो कई महीनों तक सोने में तेजी रही थी। सोना आर्थिक झटके को बेहतर ढंग से झेल सकता है। दूसरे आगे सोने की कीमत बढ़ने की पूरी संभावना है, इसलिए भी मौजूद स्तरों पर सोना खरीदने की सलाह जानकारों की तरफ से मिल रही है। सोना मुद्रास्फीति के खिलाफ लंबी अवधि में हेज (बचाव) का काम कर सकात है।
कैसे करें निवेश
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications