नई दिल्ली, जुलाई 8। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमते ऊपर चढ़ गयी हैं। आज गुरुवार 8 जुलाई को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इससे पहले कल सोने की कीमतें नीचे आई थीं। सोना के उलट के आज चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज की गिरावट से चांदी के दाम 69000 रु प्रति किलो के नीचे आ गए हैं। सोना या चांदी खरीदने से आज के लेटेस्ट प्राइस चेक कर लें।
8 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
गुरुवार को सोने की कीमतें ऊपर चढ़ीं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 138 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47263 रु से चढ़ कर 47401 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 440 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 69160 रु से चढ़ कर 68720 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 137 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47211 रु और 22 कैरेट वाला सोना 126 रु महंगा होकर 43719 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 104 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35551 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 81 रु की बढ़ोतरी के साथ 27730 रु पर पहुंच गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता
अगर आप अपने सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से बनाई गई एक ऐप से मदद ले सकते हैं। ये है बीआईसी केयर ऐप। इस ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच घर बैठे कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी करने की सुविधा मिलेगी।
ये होती है सोने की शुद्धता
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है, यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications