नई दिल्ली, अक्टूबर 23। आज दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। चेन्नई में सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 200 रु चढ़ कर 46900 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 210 रु उछल कर 51160 रु हो गया। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोने के दाम अब भी काफी कम है। बात करें चेन्नई की तो वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 310 रु चढ़ कर 45150 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 330 रु चढ़ कर 49250 रुपये पर आ गया। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में भी सोने की कीमत बढ़ी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 500 रु बढ़ कर 47000 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भी 500 रु उछल कर 49700 रुपये हो गयी। मुंबई में भी सोने के दाम बढ़े हैं। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 190 रु बढ़ कर 46650 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 190 रु चढ़ 47650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 200 रु चढ़ कर 44,750 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 220 रु की तेजी के साथ 48820 रुपये हो गया। बेंगलुरु में भी इतनी ही तेजी के बाद 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 44750 रु और 48820 रु पर पहुंचे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 300 रु बढ़ कर 65600 रुपये पर रहा। चेन्नई में चांदी का भाव 100 रु उछल कर 69900 रुपये रह गया। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 200 रु चढ़ कर 44750 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 220 रु चढ़ कर 48220 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट इतनी ही तेजी के साथ क्रमश: 44750 रु और 48820 रु रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications