नई दिल्ली, नवंबर 15। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम उछले हैं। 15 नवंबर को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ है। बता दें कि पिछले हफ्ते सोना 49000 रु के ऊपर पहुंच गया था। बात करें आज की सोने के साथ ही आज चांदी के दाम ऊपर चढ़े हैं। चांदी की कीमतों में आज 200 रु से अधिक की तेजी आई है। आगे जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
15 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 15 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 160 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49003 रु से चढ़ कर 49171 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से सस्ता है। मगर अब ये अंतर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 203 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66285 रु से चढ़ कर 66488 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 159 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48966 रु और 22 कैरेट वाला सोना 146 रु महंगा होकर 45033 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 300 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36872 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 93 रु चढ़ कर 28760 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की कीमतों में उठापटक
पिछले सप्ताहों में बेहतर मैक्रो इंडीकेटर्स, मजबूत अमेरिकी डॉलर और हाई अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के कारण सोने की कीमतों में काफी अस्थिरता देखी गयी है। हालांकि, वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में स्थिर रिकवरी में आने वाली चुनौतियों और फेस्टिव सीजन में मांग ने किसी तरह से सोने की सुरक्षित पनाहगाह वाली अपील को बनाए रखा है और सोने को फिर से ऊपर की तरफ धकेल दिया है।
गिरावट पर खरीदें
जानाकारों ने निवेशकों को सलाह दी है कि गिरावट पर गोल्ड एमसीएक्स में नई खरीदारी करें। इस समय गोल्ड में 49000 रु के करीब खरीदारी करने की सलाह दी गयी है, जबकि इसके लिए टार्गेट 49500 रु का है। वहीं इसे 48800 रु के लक्ष्य के लिए 48500 रु पर सेल करने की सलाह है। इस समय इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 0.3% गिरकर 1,857.96 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.4% गिरकर 1,860.50 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications