Weekly decline in gold rate: गोल्ड के रेट में साप्ताहिक गिरावट दर्ज हुई है। पिछले हफ्ते के मुकाबले सोना काफी सस्ता हुआ है। जानकारों का मानना है कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई के चलते फेडरल रिजर्व लगातार ब्याज बढ़ा रहा है। ऐसे में लोग तुरंत फायदे के लिए पैसों को बांड में निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि मांग में गिरावट के चलते रेट भी टूट रहा है।
जानकारों की राय है सोने में निवेश शुरू करने का यह सही समय है। अगर थोड़ी गिरावट और आती है, तो उस स्तर पर सोने के रेट की और खरीदारी करके एवरेजिंग की जा सकती है। सोने में यह निवेश एक साल के दौरान ही ठीक ठाक फायदा करा सकता है।

जहां तक भारत की बात है तो बीते हफ्ते सोने के रेट में गिरावट दर्ज हुई है। बीते हफ्ते 24 कैरेट सोना का रेट शुक्रवार को 59016 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 59199 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरन सोने का रेट 183 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
वहीं अगर चांदी के रेट पर नजर डाली जाए तो इसमें कुछ तेजी दर्ज हुई है। चांदी का रेट बीते शुक्रवार को 71853 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 71343 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 510 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।
जहां तक ऑल टाइम हाई रेट की बात है तो सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2,640 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 6158 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications