गिरे सोने के रेट, चांदी भी हुई काफी सस्ती, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

नई दिल्ली, जून 2। बुधवार को सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया। आज बुधवार 2 जून को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि गिरावट बहुत अधिक नहीं आई। मगर कम से कम लगातार सोने के जो दाम बढ़ रहे थे, उन पर रोक लग गयी। प्रति 10 ग्राम सोने के रेट महीने के पहले ही काफी बढ़ गए है। पिछले 2 महीनों में सोना करीब 5000 रु महंगा हुआ है। सोने के अलावा आज चांदी की कीमतें भी नीचे आ गयीं। यहां देखें सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।

2 जून को सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

2 जून को सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

2 जून को सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 47 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49319 रु से गिर कर 49272 रु पर आ गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 931 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 72413 रु से गिर कर 71482 रु पर आ गए।

बाकी कैरेट सोने के रेट कहां पहुंचे

बाकी कैरेट सोने के रेट कहां पहुंचे

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 47 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 49075 रु और 22 कैरेट वाला सोना 43 रु सस्ता होकर 45133 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 35 रु कम हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36954 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 28 रु सस्ता होकर 28824 रु पर आ गया।

आपके शहर में किस रेट पर है सोना

आपके शहर में किस रेट पर है सोना

अगर आप रोजाना सोने और चांदी के अपने शहर के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। एक और अहम बात कि सोने और चांदी के यहां बताए गए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।

24 कैरेट वाला सोना

24 कैरेट वाला सोना

24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।

क्या होता है 22 कैरेट सोना

क्या होता है 22 कैरेट सोना

22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+