नई दिल्ली, जुलाई 26। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में कमजोरी आई है। आज 26 जुलाई को सोने के रेट नीचे फिसले हैं। सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। सोने के साथ ही आज चांदी भी सस्ती हुई है। आज आई गिरावट के साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 54500 रु के नीचे आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के ताजा रेट।
26 जुलाई के सोने
मंगलवार 26 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 151 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 50911 रु से गिर कर 50760 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 572 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 54727 रु से चढ़ कर 54155 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज 23 कैरेट वाला सोना 150 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 50557 रु और 22 कैरेट वाला सोना 138 रु सस्ता होकर 46496 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 113 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 38070 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 88 रु फिसल कर 29695 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है। आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: चांदी खरीदने का मौका! आज ₹10,000 प्रति किलो तक गिरे दाम, देखें नया रेट

Gold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट 22K और 24K गोल्ड प्राइस

Gold Price Today: शनिवार को भी सोने के दाम में गिरावट जारी! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट क्या है

Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव, जानिए 9 जुलाई को क्या है 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 जुलाई को भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव! सोना अभी खरीदे या इंतजार करें?

Gold Price Today: रविवार को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Multi Asset Fund: Market Crash में भी बचाएगा पैसा? समझें Multi Asset Allocation Fund का पूरा खेल

Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?

EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए



Click it and Unblock the Notifications