नई दिल्ली, मई 20। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं या सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए एक दम सही है। आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। दूसरे आने वाले समय में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दिख सकती है। इसलिए सोना या चांदी में खरीदारी करने में थोड़ा जल्दी करें। आज सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। सोने के साथ-साथ गुरुवार को चांदी की कीमत भी कम हुई है। आइए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा दाम।
कितने घटे सोने और चांदी के रेट
गुरुवार लगातार तीसरा दिन रहा जब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 416 रु की गिरावट के साथ 48593 रु पर आ गए। इसी तरह चांदी भी प्रति किलो 475 रु सस्ती होकर 71575 रु पर आ गयी।
जानिए बाकी कैरेट सोने के रेट
गुरुवार को 23 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 414 रु गिर कर 48398 रु, 22 कैरेट वाले सोने का रेट 381 रु गिर कर प्रति 10 ग्राम 44511 रु, 18 कैरेट वाले सोने का रेट 312 रु गिर कर प्रति 10 ग्राम 36445 रु और 14 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 243 रु गिर कर 28427 रु रह गया।
कितना सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत की अगर उसके पिछले साल अगस्त 2020 के सबसे ऊंचे रेट से कर करें तो अब तक यह प्रति 10 ग्राम करीब 7600 रुए सस्ता हुआ है। पिछले साल अगस्त में सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम लगभग 56200 रु पर पहुंच गयी थीं। इसलिए ये सोने में खरीदारी के लिए सही समय है। जानकार मानते हैं कि आने वाले सयम में सोने के रेट ऊपर चढ़ेंगे। मुनाफा कमाने के लिए यह मौका सही है।
क्यों बढ़ सकते हैं सोने के रेट
सोना निवेश के लिए एक सुरक्षित आइटम है। किसी भी संकट के समय निवेशक सोने की ओर ज्यादा तवज्जो देते हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ जा रहे हैं, जो आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में तेजी का कारण बनेगा। कोरोना वायरस सोने की कीमतों में तेजी का एक कारण हो सकता है। हाल ही में सामने एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले महीनों में कोरोना की तीसरी लहर आएगी।
कहां से खरीदें सोना
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की लेटेस्ट किस्त 17 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए शुरू की गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 सीरीज-I के लिए इश्यू प्राइस 4,777 रु प्रति ग्राम तय किया गया है। ये इश्यू 21 मई को बंद हो जाएगा और 25 मई को बॉन्ड जारी किए जाएंगे। निवेशक कमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, आरबीआई द्वारा नामित पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों से भी गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक तरह का पेपर गोल्ड है। यहां पर सरकार आपको ऑनलाइन गोल्ड आवंटित करती है। सोने-चांदी के ताजा रेट जानने के लिए इस लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर जाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications