नई दिल्ली, जून 23। आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एक बार सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली। सोना खरीदारों के लिए यह अच्छी खबर है। आज बुधवार 23 जून को सोने की कीमतों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी। सोना और 87 रु सस्ता हो गया। इससे 24 कैरेट वाले सोने के रेट 47312 रु से गिर कर 47225 रु पर आ गए। चांदी की कीमतें भी कम हुई हैं। आगे देखें आज के सोने और चांदी के रेट।
23 जून को सोने-चांदी के रेट
बुधवार को सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना में 87 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47312 रु से गिर कर 47225 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 274 रु सस्ती हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 68198 रु से गिर कर 67924 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने रेट चेक करें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 87 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47123 रु और 22 कैरेट वाला सोना 80 रु सस्ता होकर 43258 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 65 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 35419 रु तक सस्ता हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 51 रु की गिरावट के साथ 27627 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
गौरतलब है कि कि सोने और चांदी कीमत जो यहां बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ से निवेशक बना रहे दूरी
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अप्रैल की तुलना में मई में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश में भारी गिरावट आई। अप्रैल के मुकाबले मई में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 288 करोड़ रुपये रह गया।
एयूएम में हुआ इजाफा
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार शुद्ध निवेश में गिरावट के बावजूद गोल्ड ईटीएफ की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) मई के अंत में 6 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 16,625 करोड़ रुपये हो गई। आंकड़ों के अनुसार गोल्ड-लिंक्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अप्रैल में 680 करोड़ रुपये आए थे।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications