नई दिल्ली, मई 10। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शादियों के सीजन से पहले बीतते हर दिन के साथ सोना महंगा हो रहा है। अगर आप आने वाले कुछ महीनों या हफ्तों में सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा जल्दी करें। क्योंकि आने वाले दिनों में सोना और महंगा हो सकता है। बेहतर यह है कि आप जल्द से जल्द सोना खरीद लें, ताकि आपको कम रेट पर ही सोना मिल जाए। सोने और चांदी की कीमतों में आज 10 मई को भी तेजी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज सोना-चांदी कितना महंगा हुआ। साथ ही जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
कितना महंगा हुआ सोना
सोने और चांदी की कीमतों में इस समय लगातार बड़ा बदलाव दिख रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 2020 की ही तरह सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने लगी हैं। आज 10 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 370 की बढ़ोतरी के साथ 47854 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदा का रेट प्रति किलो 1132 रु की उछाल के साथ 71967 रु पर पहुंच गए।
जानिए बाकी कैरेट के सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 10 मई को देश भर के सर्राफा बाजारों में 23 कैरेट वाले सोने का औसत रेट प्रति 10 ग्राम 47,662 रुपये है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 43834 रु और 18 कैरेट वाले सोने का रेट उछल कर प्रति 10 ग्राम 35,891 रुपये हो गया। 23 कैरेट सोने की की कीमतों में आज 368 रु, 22 कैरेट सोने की कीमतों में 339 रु और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 278 रु की बढ़ोतरी हुई। वहीं 14 कैरेट वाला सोना 217 रु बढ़ कर प्रति 19 ग्राम 27995 रु पर पहुंच गया।
हो सकता है थोड़ा अंतर
आपकी जानकारी के लिए बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जो रेट जारी किए गए हैं, उनमें और आपके शहर के सोने के रेट में 500-1000 रुपये का फर्क हो सकता है। एक और बात कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन जो रेट जारी करती है उन्हें पूरे देश में माना जाता है। इन रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया जाता है।
दे सकते हैं इन रेट का हवाला
अगर आप सोना खरीद या बेच रहे हैं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के रेट का हवाला दिया जा सकता है। मालूम हो कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन देश भर में मौजूद अपने 14 सेंटरों से सोने-चांदी का ताजा रेट प्राप्त करके उसका औसत प्राइस बता देता है। सोने-चांदी का हाजिर भाव अलग-अलग शहरों में कम-ज्यादा हो सकता है।
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
