नई दिल्ली। सोना और चांदी का रेट आजकल लगभग स्थिर है। इसका कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें। हालांकि जानकार इसे तूफान आने के पहले की खामोशी बता रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण चीन और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील है। हालांकि यह ट्रेडी कैसी होगी यह किसी को पता नहीं है। यह अलग बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक ट्विट कर यह जानकारी दी है कि वह नए साल में यह डील साइन करने वाले हैं। अब सब कुछ इसी ट्रेड डील के विवरण में ही छिपा है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि चीन ने झुक कर इस डील को माना है। यानी अमेरिका के आगे चीन को झुकना पड़ा है।
विवरण पता चलने पर तय होगी सोने और चांदी की चाल
यह तय है कि अमेरिका के सामने चीन झुका है। ऐसे में यह डील कितने टिकेगी, यह इसके विवरण सामने आने के बाद ही पता चलेगा। अगले साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। शायद चीन ने अमेरिका की कुछ ऐसी शर्त मान ली हैं कि जिससे एक साल कट जाए। बाद में क्या करना है, यह बाद में देखा जाएगा। इसीलिए इस ट्रेड डील के विवरण पर सोना और चांदी का रेट का भविष्य टिका हुआ है।
जनवरी तय करेगा सोने का रेट किधर जाएगा
यह ट्रेड डील जनवरी में साइन होगी। इस बात की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर चुके हैं। हालांकि चीन चाहता था कि यह ट्रेड डील दोनों देशों के अधिकारी ही साइन कर लें। लेकिन अमेरिका ऐसा नहीं चाहता था। केवल इसी बात से जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि यह डील चलने वाली नहीं है। कितने दिन चलेगी इस बात का अंदाजा लगाते ही सोने और चांदी के रेट पर इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।
क्या ऊपर जा सकते हैं गोल्ड के रेट
जानकारों का मानना है कि अभी गोल्ड का रेट ऊपर जाता नहीं लग रहा है। इसके दो बड़े कारण हैं। पहला है कि ट्रेड डील कितना भी चीन के लिए खराब हो, लेकिन वह फिलहाल इसे मान रहा है। दूसरा क्या यह ट्रेड डील अमेरिका में राष्टपति पद के चुनाव के बाद टूट जाएगी। अगर करीब 1 साल तक यह ट्रेड डील आसानी से चलती लगेगी तो सोना और चांदी का रेट बढ़ेगा नहीं। हालांकि यह कितना नीचे जाएगा, यह अभी कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अगर यह ट्रेड डील चीन के लिए काफी खराब होगी तो फिलहाल सोने का रेट ऊपर तो नहीं जाएगा, लेकिन इस आशंका में ज्यादा नीचे भी नहीं जाएगा कि बीच में यह ट्रेड डील टूट सकती है। बस इसी बात से तय होगी अब सोने और चांदी की चाल।
सोना और चांदी का रेट में बीते आया अंतर
सोना : 137 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा
चांदी : 49 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर बंद हुआ
सोमवार का सोना और चांदी का रेट
सोना : 39,053 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 46,499 रुपये प्रति किलोग्राम
शनिवार का सोना और चांदी का रेट
सोना : 39,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 46,450 रुपये प्रति किलो
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications