Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने का भाव पिछले कई दिनों से रफ्तार पकड़ रहा है। सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल होने के पीछे कई वजह है। सेंट्रल बैंकों के द्वारा गोल्ड की खरीदारी, गोल्ड ईटीएफ इन्फ्लो में तेजी, कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड टेंशन अधिक होने की वजह से भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। सोने का भाव 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कितना महंगा हुआ है, ये आप तुरंत चेक कर सकते हैं।

22 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में हुई इतनी (Gold Price Weekly)
14 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 15 रुपये गिरकर 8770 रुपये पर आ गया था। इसके बाद 15 अप्रैल को भी 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 35 रुपये लुढ़कर 8,735 रुपये पर थी। 16 अप्रैल को 95 रुपये की उछाल के साथ 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8830 रुपये पर था और इसके बाद 105 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 8,935 रुपये पर था। इसके बाद 18 अप्रैल को 25 रुपये की बढ़त के साथ 8960 रुपये पर था और 19 अप्रैल को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। साथ ही आज, 20 अप्रैल को सोने का दाम नहीं बदला है।
24K प्रति 1 ग्राम सोने का भाव हफ्तेभर में हुआ इतना महंगा (Gold Rate News)
24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 14 अप्रैल यानी सोमवार को 16 रुपये गिर गई थी और ऐसे में कीमत 9566 रुपये पर थी। इसके बाद 15 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 33 रुपये लुढ़कर 9533 रुपये पर आ गया था। फिर 16 अप्रैल को 99 रुपये की उछाल के बाद सोने की कीमत 9632 रुपये पर था। इसके बाद 17 अप्रैल को 114 रुपये की तेजी के साथ सोने का भाव 9746 रुपये पर था। 18 अप्रैल को 27 रुपये की तेजी के साथ 9773 रुपये पर सोने का भाव पहुंच गया था। इसके बाद 19 अप्रैल को और 20 अप्रैल को सोने का दाम 9773 रुपये पर ही रहा है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (22K Sone ka bhav)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 89,600 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 8,96,000 रुपये पर है। गोल्डमैन सैक्स ने अपने अनुमान में बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इसके पीछे की मुख्य वजह है निवेशकों की लगातार बढ़ती मांग और दुनिया के कई सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं।
इन शहरों में जानें 22 कैरेट सोने का भाव (22K Gold price In India)
- पटना और अहमदाबाद में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8950 रुपये पर है।
- 22 कैरेट सोने का दाम मुबंई, पुणे और कोलकाता में 8945 रुपये पर है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम मेरठ और लुधियाना में 8960 रुपये पर है।
- जयपुर, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम आज 8960 रुपये पर आ गई है।
आज 24 कैरेट सोने का रेट
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आज 19 अप्रैल को 97,730 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,77,300 रुपये पर है। 16 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 97,460 रुपये पर था। वहीं, 24K 100 ग्राम का रेट 9,74,600 रुपये पर था।
इन शहरों में जानें 24 कैरेट का दाम
- मुंबई और पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9758 रुपये पर है।
- 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव आज दिल्ली, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में 9773 रुपये पर है।
- 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव मेरठ और लुधियाना में 9773 रुपये पर है।
- पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 9763 रुपये पर है।
सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने का रेट
18 कैरेट सोने का रेट आज 73,310 रुपये पर है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 7,33,100 रुपये पर आ गया है। जबकि 16 अप्रैल को सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 7,31,100 रुपये पर था।
आज चांदी का दाम
आज चांदी के भाव में आज स्थिरता देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का दाम 10,000 रुपये पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 10,0000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications