How far will the gold rate go: सोने का रेट आजकल तेजी से ऊपर जा रहा है। अगर गोल्ड रेट में यह तेजी बनी रही तो इसी हफ्ते सोने का रेट ऑल टाइम हाई के ऊपर जाकर नया रिकॉर्ड बना सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि 2024 में सोने का रेट कहां तक जा सकता है और बीते 20 साल के दौरान सोने के रेट ने हर साल कितना रिटर्न दिया है। यहां पर रिटर्न के हिसाब से देखेंगे तो पता चलेगा कि सोने ने कई साल निगेटिव रिटर्न भी दिया है।

पहले जानिए सोने का 2009 से लेकर 2023 तक हर साल रिटर्न कितना रहा
- 2009 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2010 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2011 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 31 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2012 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2013 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 19 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया था।
- 2014 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 1 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2015 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 6 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया था।
- 2016 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2017 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2018 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2019 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 22 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2020 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2021 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 2 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया था।
- 2022 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
- 2023 में गोल्ड पूरे साल के दौरान करीब 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया था।
अगर 2009 से लेकर 2023 तक का गोल्ड का रिटर्न देखा जाए तो कई बार यह रिटर्न निगेटिव भी रहा है। इसके अलावा कई बार यह 5 से लेकर 6 फीसदी तक भी रहा है। यानी गोल्ड कई साल निवेश करने पर नुकसान भी करा चुका है।
अब जानिए 2024 में कितना महंगा हो सकता है गोल्ड का रेट
सराफा बाजार में तेजी का सिलसिला 2024 में भी जारी रह सकता है। जानकारों की मानें तो वायदा बाजार में सोने का रेट प्रति दस ग्राम 68000 रुपये का स्तर टच कर सकते हैं। ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है। वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है। एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 310 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन गोल्ड 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5070 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा। यह निवेश की सलाह नहीं है, कृपया गोल्ड में निवेश का फैसला लेने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications