Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों सोने के रेट गिरने और थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, लगातार तेजी और गिरावट बनी हुई है। आज 21 मई को एक बार फिर सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है।
डॉलर कमजोर सोना मजबूत
अमेरिकी डॉलर में गिरावट के चलते निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। डॉलर की वैल्यू कम होने पर सोना आमतौर पर महंगा हो जाता है क्योंकि यह अन्य मुद्राओं में सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। यही कारण है कि दुनियाभर में सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।

अमेरिका में टैक्स बिल पर कंफ्यूजन
इस बीच अमेरिका में राजनीतिक स्थिति भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में अपने रिपब्लिकन साथियों से एक विस्तृत टैक्स कटौती बिल का समर्थन करने की अपील की। हालांकि, पार्टी के कुछ सदस्यों की असहमति के चलते यह बिल पास होने की स्थिति में नहीं आ सका।
यह स्थिति अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिशा को लेकर अनिश्चितता पैदा कर रही है, जिससे निवेशकों को सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने को मजबूर किया है।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:58 बजे 275 रुपए यानी 0.29 प्रतिशत रुपए फिसलकर 93022 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 92703 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 91596 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 85886 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 84779 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70270 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69361 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट का बयान
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन सीजफायर की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन के सीजफायर की उम्मीदों के बीच सोने की कीमत $3,320 प्रति औंस से नीचे गिरी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन बातचीत की शुरु करने की घोषणा की है। इसके अलावा पिछले हफ्ते मूडीज ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग में कटौती की थी जिससे सोने के भाव को सपोर्ट मिला था। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व अधिकारियों के बयानों पर है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने से सोने में निवेश की मांग कम हुई है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9700 रुपए था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications