Gold Rate Today Mahashivratri 2025: आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। हर तरफ शिव और पार्वती माता के जयकारे लगाए जा रहे हैं। ऐसे में सोने-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी आ गई है। आज सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8,797 रुपये पर आ गया है। इस खास त्यौहार पर अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइए आज के लेटेस्ट रेट चेक कर लीजिए।

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत (Gold price today)
आज 26 फरवरी को कॉमेक्स पर सोने का भाव +0.30% की तेजी के साथ 2927.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है इसके पीछे का कारण है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी। इसकी वजह से वैश्विक अनिश्चितताएं(Global Uncertainty) बढ़ गई हैं औरसुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग अधिक हो गई है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव (22K Gold Rate Today In India)
आज सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 250 रुपये सस्ता होकर 80,650 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव आज 2500 रुपये गिरकर 8,06,500 रुपये पर आ गया है।
आज दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8065 रुपये पर है। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, में भी आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8065 रुपये पर है। इसके अलावा पटना में 8,055 रुपये पर है। वहीं, मुबंई में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8050 रुपये पर है।
आज 24 कैरेट हुआ इतना सस्ता (Aaj Sone Ka Bhav)
आज 24 कैरेट का दाम देशभर में फिसल गया है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम आज 270 रुपये लुढ़कर 87,970 रुपये पर है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 2700 रुपये गिरकर 8,79,900 रुपये पर है। लखनऊ, दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट प्रति 1 का दाम 8797 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट का दाम (Sone chandi Ka Rate)
आज 18 कैरेट सोने की कीमत 200 रुपये फिसलकर 65,990 रुपये पर है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 की कीमत 2000 रुपये फिसलकर 6,59,900 रुपये पर है।
आज चांदी भी हुई सस्ती (Silver price today)
आज 10 ग्राम चांदी का दाम 300 रुपये गिरकर 9,800 रुपये पर है। वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 3000 गिरकर 98,000 रुपये पर आ गई है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications