Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में रविवार को सोने-चांदी आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, इस पूरे हफ्ते गोल्ड रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सोने के गहने खरीदने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार करते हैं उनके लिए ये समय थोड़ा अच्छा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया जिसके बाद सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101330 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76010 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76010 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.85% टूटकर करीब $3335 पर बंद हुआ। वहीं, एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1.93% बढ़कर ₹99,838 पर बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स भी 0.43% फिसलकर 97.83 पर पहुंच गया।
ट्रंप-पुतिन मुलाकात से उम्मीदें
पिछले हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की अलास्का में बैठक हुई, लेकिन उससे कोई नतीजा नहीं निकला। अब अगली बैठक मॉस्को में हो सकती है, जहां किसी अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।
आने वाले हफ्ते का सोने का अनुमान
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्ते में सोने की चाल साइडवेज से निगेटिव रह सकती है।
सपोर्ट स्तर: $3300 और उसके बाद $3260 (₹99,000 / ₹97,800)
रेज़िस्टेंस स्तर: $3380 और $3420 (₹1,01,800 / ₹1,03,000)
इसलिए सोने में Sell on Rise यानी बढ़त पर बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।
चांदी का मूवमेंट
चांदी की कीमतों में भी पिछले हफ्ते हल्की गिरावट देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.86% गिरकर $37.98 पर बंद हुई।
एमसीएक्स पर यह 0.82% टूटकर ₹1,13,943 पर बंद हुई।
अगले हफ्ते चांदी के लिए:
सपोर्ट स्तर: $37 और $36 (₹1,11,500 / ₹1,10,000)
रेज़िस्टेंस स्तर: $39 और $42 (₹1,15,500 / ₹1,17,000)
रुपया और शेयर बाजार
रुपया पिछले हफ्ते 0.05% कमजोर होकर 87.48 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 1.10% की तेजी के साथ 24,631 पर पहुंच गया।
मोदी के भाषण का असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने भाषण में GST में त्योहारों के दौरान राहत देने की बात कही। उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं का जिक्र किया।
यह भाषण निवेशकों के लिए अच्छा संकेत लेकर आया है। अनिश्चितता के माहौल में पीएम मोदी की घोषणाएं एक ग्रोथ प्लान की तरह दिख रही हैं, जिससे भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल बन सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications