Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में इन दिनों सोने का दाम थमने का नाम ही नही ले रहे हैं, लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी सोने के दाम में उछाल आया है, जिस वजह से इसमें निवेश करने वालो को थोड़ा सोचना पड़ रहा है। ट्रंप टैरिफ की टेंशन और भारत पर दबाव बढ़ाने के बीच सोने-चांदी के भाव में उतार-चढाव बना हुआ है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 102480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 102370 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76870 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76790 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 102480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 101135 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:35 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 203 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 113425 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:35 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 79 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:36 मिनट तक 3,376.58 डॉलर रही है। इसमें 3.66 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.11 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:36 मिनट तक 37.85 डॉलर रही है। इसमें 0.02 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.07 परसेंट के आस पास तेजी की है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड की कीमतें बुधवार को करीब $3,375 प्रति औंस बनी रहीं, जो दो हफ्तों के उच्चतम स्तर के करीब है।
अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
ISM सर्विस डेटा, खर्च और रोजगार से जुड़े कमजोर संकेतों ने बाजार में यह भरोसा मजबूत किया है कि फेड अगले महीने रेट में कटौती करेगा।
अब 90% तक संभावना मानी जा रही है कि फेड दरों में राहत देगा।
साथ ही, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ लगाने और फेड की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं से भी निवेशकों ने सेफ-हेवन यानी सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर गोल्ड को तरजीह दी है।
फेडरल गवर्नर कुगलर के इस्तीफे के बाद अब ट्रंप को मौका मिल सकता है कि वह फेड में ज्यादा नरम रुख वाले व्यक्ति की नियुक्ति करें।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications