Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में लगातार दुसरे दिन सोने के भाव में भारी उछाल आया है। सोने के खरीदारों के सामने ये समय थोड़ा सोचने वाला हो सकता है क्योंकि सोना इस समय अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25% टैरिफ की घोषणा की थी। वहीं, एक बार फिर उनके द्वारा भारत पर अधिक टैरिफ लगाने को कहा है जिसके बाद से सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 102370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101550 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76790 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76180 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102220 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102370 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102370 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 102370 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102220 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:58 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 116 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 112009 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:58 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 227 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:00 मिनट तक 3,369.51 डॉलर रही है। इसमें 3.54 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.11 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:00 मिनट तक 37.33 डॉलर रही है। इसमें 0.04 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.12 परसेंट के आस पास तेजी की है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सोने की कीमत बढ़कर लगभग 3,380 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। यह लगातार चौथा दिन है जब सोने में तेजी देखने को मिली है।
फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी
कमजोर अमेरिकी नौकरी के आंकड़ों के चलते अब सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना 94.4% तक पहुंच गई है। इस उम्मीद ने सोने की मांग को और बढ़ा दिया है।
फेड अधिकारियों के नरम संकेत
फेड की अधिकारी मैरी डेली ने इशारा दिया कि ब्याज दरों में कटौती जल्द हो सकती है क्योंकि नौकरी का बाजार अब धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है।
गवर्नर के इस्तीफे से फेड की स्वतंत्रता पर सवाल
फेडरल रिजर्व की गवर्नर एड्रियाना कुगलर के इस्तीफे से इस पर चिंता जताई जा रही है कि फेड पर राजनीतिक दबाव बढ़ सकता है। अब राष्ट्रपति ट्रंप किसी ऐसे व्यक्ति को नामित कर सकते हैं जो कम ब्याज दरों का समर्थन करता हो।
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से सोने को सहारा
7 अगस्त से लागू होने वाले नए आयात शुल्क (टैरिफ) की वजह से भी निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications