Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में लगातार दुसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के गहने खरीदने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार करते हैं आज उनके लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। गोल्ड रेट में जारी वृद्धि पर अब ब्रेक सा लगता दिख रहा है। एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया जिसके बाद एमसीएक्स पर सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 102430 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76180 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76830 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100308 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:57 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 14 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 113538 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:57 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 489 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:58 मिनट तक 3,354.5 डॉलर रही है। इसमें 10.39 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.30 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:58 मिनट तक 37.88 डॉलर रही है। इसमें 0.19 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.49 परसेंट के आस पास तेजी की है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमत मंगलवार को करीब 3,350 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गई, जो एक दिन पहले आई तेज गिरावट के बाद रिकवरी है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका के महंगाई (CPI) के आंकड़ों पर है, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर संकेत मिल सकते हैं।
एक दिन पहले बड़ी गिरावट
सोमवार को सोने में करीब 1.7% की गिरावट आई थी। यह गिरावट तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि सोने पर नए अमेरिकी टैरिफ लागू नहीं होंगे। पहले ऐसी अटकलें थीं कि सोना भी टैरिफ की लिस्ट में शामिल हो सकता है, लेकिन इस बयान के बाद बाजार में अनिश्चितता कम हो गई।
अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ युद्ध में राहत
सोने की कीमत में रिकवरी का एक कारण अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ ट्रूस (विवाद विराम) को 90 दिनों के लिए बढ़ाना भी रहा। इस फैसले से वैश्विक बाजार में तनाव कुछ कम हुआ है और निवेशकों का रुख फिर से सोने की ओर झुकने लगा है।
आगे क्या देख रहे हैं निवेशक
अब बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई के ताजा आंकड़ों पर है, जिनसे यह तय करने में मदद मिलेगी कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं। अगर महंगाई दर उम्मीद से कम रहती है, तो दरों में कटौती की संभावना बढ़ सकती है, जिससे सोने की मांग को सहारा मिल सकता है।
भू-राजनीतिक घटनाओं पर भी फोकस
निवेशक 15 अगस्त को होने वाली ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक पर भी नजर बनाए हुए हैं। यह मुलाकात अलास्का में होगी और इसका मुख्य एजेंडा यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत करना है। अगर इस बैठक से अच्छे नतीजे निकलते हैं, तो बाजार की सुरक्षित निवेश की मांग (safe-haven demand) पर असर पड़ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications