Gold Rate Today In India: वीकेंड पर सराफा बाजार में आज सोने की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। वहीं, रक्षाबंधन यानी शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की।
इससे अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगने लगा है। इस फैसले से दुनिया भर के बाजारों में हलचल की उम्मीद की जा रही थी, खासकर भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 103190 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 77400 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 77400 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 103190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 94600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 103040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 94450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट में सोना करीब 1.07% बढ़कर $3398 पर बंद हुआ। वहीं, एमसीएक्स (MCX) पर सोना 2.05% चढ़कर 101798 रुपये पर बंद हुआ और कारोबार के दौरान 102250 रुपए का नया हाई स्तर छू लिया। डॉलर इंडेक्स में भी 0.43% की गिरावट आई और यह 98.26 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिका से आई राहत की खबर
पिछले हफ्ते यह अफवाह फैली थी कि स्विस गोल्ड पर 39% टैरिफ लगाया जाएगा, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि गोल्ड बार्स इन शुल्कों से मुक्त रहेंगे।
गोल्ड रैली पर ब्रेक का कारण
हाल ही में टैरिफ की खबरों के कारण सोने में जोखिम प्रीमियम बढ़ा, लेकिन अब नजरें 15 अगस्त की बैठक पर हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में मिलेंगे। माना जा रहा है कि यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में होगी, जिससे सोने की तेजी थोड़ी धीमी हो सकती है।
अगले हफ्ते का सोना रुझान
बाजार में अनिश्चितताओं के कारण अगले हफ्ते भी सोने में हल्की तेजी का रुख रह सकता है।
सपोर्ट लेवल: $3360 और $3320 (MCX: ₹100000 और ₹99200)
रेजिस्टेंस लेवल: $3420 और $3460 (MCX: ₹102800 और ₹104000)
रणनीति: गिरावट आने पर खरीदारी (Buy on Dips) की सलाह दी जा रही है।
चांदी का प्रदर्शन
पिछले हफ्ते चांदी में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 3.51% चढ़कर $38.31 पर बंद हुई। एमसीएक्स पर यह 4.19% बढ़कर ₹114881 पर बंद हुई। कारोबार के दौरान इसने ₹116641 का नया उच्च स्तर बनाया।
सपोर्ट लेवल: $36 और $35 (MCX: ₹112000 और ₹109000)
रेजिस्टेंस लेवल: $49 और $42 (MCX: ₹116000 और ₹119000)
रुपया और शेयर बाजार
भारतीय रुपया पिछले हफ्ते 0.26% कमजोर होकर 87.44 के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार की बात करें तो निफ्टी में लगातार छठे हफ्ते गिरावट आई। यह 0.82% टूटकर 24363 के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications