Gold Rate Today In India: स्वतंत्रता दिवस पर सराफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बीते 4 दिनों से लगातार स्थिरता और गिरावट दर्ज की गई है। सोने के गहने खरीदने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार करते हैं उनके लिए ये समय थोड़ा अच्छा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया जिसके बाद सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 101390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101500 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76140 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101390 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101390 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101390 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101240 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92800 रुपए
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सोना करीब $3,370 प्रति औंस तक पहुंच गया, जो लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज कर रहा है। निवेशकों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हाल में आए अमेरिका के महंगाई के आंकड़े उम्मीद से नरम रहे जिससे टैरिफ से जुड़ी महंगाई की चिंता कम हुई और दर कटौती की संभावना मजबूत हुई।
सितंबर में कटौती की संभावना तेज
बाजार के कई विशेषज्ञ मानते हैं कि सितंबर में फेड 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करेगा, जबकि कुछ का मानना है कि कटौती 50 बेसिस प्वाइंट तक हो सकती है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी कहा कि फेड को एक बार में आधा प्रतिशत की कटौती करते हुए कई चरणों में ब्याज दरें घटानी चाहिए।
भू-राजनीतिक तनाव से भी मिला सहारा
कीमतों में बढ़ोतरी का एक कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव भी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। यह बैठक यूक्रेन युद्ध को लेकर होगी। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर रूस युद्ध खत्म करने के लिए सहमत नहीं हुआ, तो इसके "बहुत गंभीर नतीजे" होंगे। इससे नए प्रतिबंधों की आशंका भी बढ़ गई है, जो बाजार में अनिश्चितता को और बढ़ाता है।
निवेशकों की नजर आगे की चाल पर
सोना आमतौर पर आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक संकट के समय सुरक्षित निवेश माना जाता है। फेड की संभावित दर कटौती और रूस-यूक्रेन मुद्दे पर तनाव के चलते निवेशक फिलहाल सोने में खरीदी बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है, खासकर तब जब फेड की अगली नीति और ट्रंप-पुतिन बैठक के नतीजे सामने आएंगे।
More From GoodReturns

आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति



Click it and Unblock the Notifications