Gold Price Today: आज देशभर में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। पटना, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में 22 कैरेट सोना ₹7995 रुपये पर आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोने के रेट में बढ़ोतरी के पीछे के कई सारे कारण भी बताए जा रहे हैं। इसमें वैश्विक अस्थिरता(Global Instability), भारतीय रुपये की कमजोर स्थिति और आर्थिक नीतियों में बदलाव के कारण सोने की मांग बढ़ी है।

ग्लोबल मार्केट में सोने की चाल
सीएनबीसी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ से ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में स्थिरता आई थी। साथ ही, मार्केट ने अमेरिकी महंगाई के अपेक्षा से अधिक आंकड़ों को देखा गया है। ऐसे में स्पॉट गोल्ड 0.1 बढ़कर 2,901.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अमेरिकी सोना वायदा 0.2% गिरकर 2,927.3 डॉलर पर आ गया है। भारत में भी पिछले कई दिनों से सोने में बढ़त देखी जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि लखनऊ, जयपुर, पटना आदि शहरों में 18K, 22K, 24K सोने का दाम कितना है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव
आज सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 400 रुपये उछलकर 79,950 रुपये पर है और 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 4000 रुपये पर बढ़कर गया है। ऐसे में कीमत 7,99,500 रुपये पर है।
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम हुआ इतना
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 380 रुपये उछलकर 87,200 रुपये पर आ गई है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 3800 रुपये चढ़कर 8,72,000 रुपये पर आ गया है।
18 कैरेट हुआ इतना महंगा
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 330 रुपये चढ़कर 65,420 रुपये पर आ गया है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 3300 रुपये उछलकर 6,54,200 पर है।
चांदी की आज इतनी है कीमत
आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 995 रुपये पर है और 100 ग्राम चांदी का रेट 9950 पर आ गया है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी आज 13 फरवरी को 99500 रुपये पर आ गई है।
इन 5 शहरों में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम
आज लखनऊ में सोने का भाव
लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 7995 रुपये पर है।
दिल्ली में सोने का दाम
दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 7995 रुपये पर है।
पटना में आज सोने की कीमत है इतनी
पटना में आज सोने की कीमत 7,985 रुपये पर है।
मुंबई में आज सोने का भाव
आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव मुबंई में 7,980 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
