Aaj Sone Chandi Ka Bhav: इस साल 14 मार्च को होली का त्यौहार देशभर में मनाया जाएगा। फेस्टिव सीजन में सराफा बाजार में आज 12 मार्च को सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले यानी 11 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई थी। चांदी का दाम भी कल लुढ़क गया था। अगर आज आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो इनके लेटेस्ट रेट चेक करना न भूलें।

आज ग्लोबल मार्केट में सोने का हाल (Gold Price Today)
आज 12 मार्च को सोने की कीमत (Today Gold Price) कॉमेक्स पर नहीं बदली है। 10:22 मिनट पर गोल्ड का रेट 2,921.00 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका में इनफ्लेशन डेटा आने से सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। ट्रेड टेंशन और आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला आना भी एक अहम फैक्टर है। इसके अलावा लोगों का ध्यान यूक्रेन में होने वाले शांति समझौते पर भी है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव (Aaj Sone Ka Bhav)
आज सराफा बाजार में 12 मार्च को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 450 रुपये उछलकर 80,800 रुपये पर है। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 4500 रुपये चढ़कर 8,08,000 रुपये पर है। इसके अलावा आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत में 45 रुपये की बढ़त है और ऐसे में कीमत 8080 रुपये पर आ गई है। वहीं, 12 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत में 30 रुपये की गिरावट आई थी और कीमत 8035 रुपये पर थी।
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम (Today Gold Rate In India)
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 490 रुपये चढ़कर 88,130 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 4900 रुपये उछलकर 8,81,300 रुपये पर है। आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव 8813 रुपये पर है। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली में आज सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8813 रुपये पर है जबिक कोलकाता, मुबंई, पुणे में आज 8798 रुपये पर है।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत हुई इतनी महंगी (Gold Latest Prices)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत आज 370 रुपये उछलकर 66110 रुपये पर है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 3700 रुपये उछलकर 6,61,100 रुपये पर है। लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 6611 रुपये पर है।
चांदी के रेट में भी तेजी (Silver Price in India Today)
होली से पहले चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रही है। आज 100 ग्राम चांदी की कीमत सराफा बाजार में 200 रुपये उछलकर 10000 रुपये पर है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये उछलकर 100000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications