Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार 25 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट के साथ हुई। वहीं, बीते सप्ताह निरंतर उतार-चढ़ाव बना रहा था। फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के नरम रुख अपनाने के बाद निवेशकों को अब अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है।
इसी वजह से शुक्रवार को सोने की कीमतों को सहारा मिला था। मगर सोमवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 100 रुपए प्रति 101660 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101770 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76260 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76340 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100334 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:29 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 115965 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:29 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 271 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:30 मिनट तक 3,365.98 डॉलर रही है। इसमें 6.60 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.20 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:30 मिनट तक 38.81 डॉलर रही है। इसमें 0.08 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.20 परसेंट के आस पास गिरावट है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका की बेरोजगारी दर और लेबर मार्केट अभी स्थिर हैं, इसलिए ब्याज दरों पर फैसला सोच-समझकर लिया जाएगा। उन्होंने यह बयान जैक्सन होल, वायोमिंग में हुई फेड की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में दिया।
पॉवेल ने इशारा किया कि मौजूदा समय में पॉलिसी कड़ी (restrictive) स्थिति में है, लेकिन हालात और बदलते जोखिमों को देखते हुए ब्याज दरों में कटौती की जरूरत पड़ सकती है।
उनके भाषण के बाद ट्रेडर्स ने अगले महीने अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीद और मजबूत कर ली।
सोना (Gold) इस खबर के बाद 1.1% तक चढ़ गया, क्योंकि ब्याज दर घटने से सोने की कीमत को हमेशा फायदा मिलता है। अप्रैल में भी ब्याज दरों में कमी की उम्मीद, जियोपॉलिटिकल तनाव और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी ने सोने को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया था।
सोने में इस साल अब तक 28% से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से इसकी कीमत एक दायरे (range-bound) में चल रही है। बावजूद इसके, मार्केट एक्सपर्ट्स जैसे UBS ग्रुप की वेल्थ मैनेजमेंट यूनिट का मानना है कि सोने में आगे भी और बढ़त की संभावना है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
