Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के खरीदारों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है क्योंकि वे लोग सोने के भाव कम होने का इंतजार किया करते हैं।

फेडरल रिजर्व की अहम बैठक और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसी वजह से इस समय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इसका असर बुलियन मार्केट यानी सोना-चांदी के कारोबार पर भी पड़ा है। बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई। कीमतें घटने से सोना और चांदी पहले के मुकाबले थोड़ा सस्ता हो गया है।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 100 रुपए प्रति 100300 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 100900 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 75240 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75690 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100150 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100300 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100300 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 100300 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100150 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 98605 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:57 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 91 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 110680 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:57 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 665 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10: 59 मिनट तक 3,318.42 डॉलर रही है। इसमें 2.98 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.09 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:59 मिनट तक 37.17 डॉलर रही है। इसमें 0.21 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.55 परसेंट के आस पास गिरावट है।


Click it and Unblock the Notifications