Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की उम्मीदों की वजह से आज सोने की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। हालांकि,बीते सप्ताह कई बार सोने के दाम में फेरबदल दर्ज किया गया था।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101330 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76010 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76010 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100050 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:38 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 212 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 114144 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:36 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 201 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:40 मिनट तक 3,355.37 डॉलर रही है। इसमें 20.32 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.61 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:40 मिनट तक 38.16 डॉलर रही है। इसमें 0.15 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.39 परसेंट के आस पास तेजी है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सत्र में सोने की कीमत 0.6% गिर गई थी। इसकी वजह जुलाई में अमेरिका की थोक महंगाई (Wholesale Inflation) का तीन साल में सबसे तेज बढ़ना रहा। इस रिपोर्ट के बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर मज़बूत हुए, जिससे सोने पर दबाव पड़ा क्योंकि सोना डॉलर में ही खरीदा-बेचा जाता है और उस पर ब्याज नहीं मिलता।
सितंबर में रेट कट की उम्मीद
स्वैप ट्रेडर्स का मानना है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक सितंबर में ब्याज दर घटा सकता है। पहले यह उम्मीद 100% थी, लेकिन अब इसके पूरे होने की संभावना 90% मानी जा रही है। आमतौर पर ब्याज दर घटने पर सोने को फायदा होता है क्योंकि यह ब्याज नहीं देता।
इस साल तिहाई बढ़ा सोना
सोने की कीमत इस साल अब तक 25% से ज्यादा बढ़ चुकी है। ज्यादातर बढ़त पहले चार महीनों में देखी गई थी। इसे बढ़ाने में भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की ओर से की गई सोने की खरीदारी ने अहम रोल निभाया है।
टैरिफ पर उलझन से बाज़ार में हलचल
पिछले हफ्ते यह खबर आई थी कि अमेरिका सोने की ईंटों (Gold Bars) पर टैरिफ लगा सकता है। इस खबर से न्यूयॉर्क फ्यूचर्स की कीमत और लंदन स्पॉट प्राइस के बीच का अंतर बढ़ गया था। बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सोने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके बाद दोनों बाजारों की कीमत का अंतर थोड़ा कम हो गया, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications