Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज 12 मई को तेजी से गिर गई हैं. सराफा बाजार में भी रेट्स में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने, ट्रेड चिंताओं में कमी और डॉलर के मूवमेंट से सोने की कीमतों में एक्शन है. यही वजह है कि सराफा बाजार में सोने का रेट तेजी से गिर गया है. कीमतों में सोमवार को 18000 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई.
सोने और चांदी की कीमत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोने का भाव सस्ता हो गया है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,688 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,880 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,266 रुपए प्रति ग्राम है. चांदी की कीमत 109 रुपए प्रति ग्राम और 1,09,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर है.
सराफा बाजार में सोने की कीमत
हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने का रेट गिर गया है. 22 कैरेट सोने का भाव 1650 रुपए गिरकर 88800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. 100 ग्राम भी 16500 रुपए सस्ता होकर 888000 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1800 रुपए तक फिसल गई है, जोकि 96880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम का रेट भी 18000 रुपए फिसलकर 9688000 रुपए पर आ गया है. 18 कैरेट सोने का रेट भी 1350 रुपए गिरकर 72660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. 100 ग्राम की कीमत भी 13500 रुपए तक टूटकर 726600 रुपए पर बिक रहा है.

क्यों टूट गया सोने का भाव?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनलिस्ट मानव मोदी ने कहा कि यूएस-चीन के बीच ट्रेड वार्ता की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही. क्योंकि इससे सेफ हेवन एसेट की डिमांड कमजोर होगी. दरअसल, वीकेंड में अमेरिका और चीन के अधिकारी स्विट्जरलैंड में ट्रेड टैरिफ को लेकर बातचीत के लिए मिले. हालांकि, इसे लेकर पूरी जानकारी आना अभी बाकी है, लेकिन अच्छी खबर आने के संकेत मिले हैं. इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की वजह से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में मजबूती दिखी. मानव मोदी ने कहा कि अब फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरॉम पॉल की कमेंट्री और मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स, अमेरिकी महंगाई आंकड़ों समेत रिटेल सेल्स पर फोकस होगा.
वायदा बाजार में भी टूटा सोने का रेट
सराफा बाजार के अलावा वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 2518 रुपए की गिरावट के साथ 94000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. सोने की तरह चांदी की कीमत भी 550 रुपए तक फिसलकर 96170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications