Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के भाव में आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन उछाल बना हुआ है। बाजार में तेज हलचल के बीच गोल्ड रेट में फेरबदल बना हुआ है। आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण आज यानी 3 अप्रैल को सोने के भाव 466 रुपए उछलकर 88119 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो आज सोने के दाम 90890 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:48 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 37 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 88119 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 87653 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 81596 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 81188 रुपए प्रति 10 ग्राम था
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 66767 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 66418 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
श्री संदीप रायचुरा, सीईओ रिटेल ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन, निदेशक पीएल ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा सोने पर दिया गया नजरिया
टैरिफ घोषणाओं से पहले वाले सप्ताह में तत्काल प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक ही रही है, जिसमें सोने के पीछे तेजी का संकेत मजबूत बना हुआ है। इस लेख को लिखने के समय सोने ने 3172 USD के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ है।
सोना अब एक बढ़ते चैनल पर सीमा रेखाओं से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो आमतौर पर सावधानी का संकेत हो सकता है और व्यापारियों को सख्त स्टॉप लॉस लगाना चाहिए क्योंकि यहां से कोई भी उलटफेर बड़ा हो सकता है। जब तक सोना ट्रेंड चैनलों से ऊपर रहता है, तब तक यह स्पीड बनाए रखेगा। निकट समय के लिए व्यापारी अनिश्चितता और अमेरिकी मंदी की आशंकाओं के कारण डॉलर की कमजोरी को कम आंकेंगे और इसलिए पैदावार पर दबाव होगा जो सोने के लिए बेहतर है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 85750 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 85250 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10500 रुपए था।
गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर
सर्टिफाइड सोना ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है, AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications