Dubai Gold Rate: दुबई में आज यानी मंगलवार को सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा और भू-राजनीतिक मोर्चे पर रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व में संघर्षों ने सोने की कीमतों को तेज किया है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को दोपहर के 12:04 बजे 224 रुपए यानी 0.23 प्रतिशत रुपए फिसलकर 96700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94626 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92183 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87589 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86379 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71653 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69861 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10010 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.34 फीसदी या 13.54 डॉलर की गिरावट के साथ 3,359.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:10 बजे 34.16 फीसदी या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 34.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग सिक्योरिटीज के मुताबिक, अमेरिका में कंज्यूमर स्पेंड और इंपोर्ट आंकड़ों के साथ-साथ चीन के साथ फिर से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि डॉलर मजबूत हुआ है। अप्रैल में अमेरिकी कंज्यूमर स्पेंड पर ब्रेक लगा, और अधिक टैरिफ के चलते आयात में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। इससे बाजार में यह संकेत मिला कि कंपनियां लागत बढ़ने के चलते आयात कम कर रही हैं।
इस बीच फेडरल रिजर्व द्वारा पसंद किया जाने वाला महंगाई का स्टेंडर्ड प्राइस गॉज स्थिर रहा है, जिससे यह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती फिलहाल टाल सकता है। आमतौर पर जब ब्याज दरें घटती हैं तो सोना सबसे ज्यादा निवेश किया जाने वाला ऑप्शन बनता है, लेकिन फिलहाल ऐसा न होने से सोने को नुकसान हो सकता है।
ट्रेड फ्रंट पर भी हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन हाल ही में हुई ट्रेड एग्रीमेंट का पालन नहीं कर रहा, जिससे इस मुद्दे पर फिर से अशांति के संकेत मिले हैं। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट ने भी कहा कि बीजिंग के साथ बातचीत थोड़ी रुकी हुई है। सोना इस हफ्ते करीब 2% नीचे है, जबकि पिछले हफ्ते इसमें लगभग 5% की तेजी आई थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतें दो बार $3,328 के अहम रेजिस्टेंस स्तर को पार करने में नाकाम रहीं, जिससे टेक्निकल तौर पर भी दबाव बना है। हालांकि, सोना अब भी इस साल 25% ऊपर है, क्योंकि ट्रंप की टैरिफ नीतियों से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच निवेशक इसे एक सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications