Dubai Gold Rate: दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंसन के बीच दुबई में गोल्ड रेट में उछाल उछाल आना निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन सकता था। गोल्ड रेट में इजाफा आने की वजह ईरान का इजराइल पर हमला भी माना जा रहा है।

इसका असर कई एसेट क्लास पर पड़ता दिख रहा है। गोल्ड और क्रूड ऑयल में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं, दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट नया रिकॉर्ड हाई बना सकती है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 97074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95843 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 89922 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88750 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73579 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72618 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 10,1830 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10,1550 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11000 रुपए था।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबकि, गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह रही अमेरिका में महंगाई से जुड़ा एक और सॉफ्ट डेटा रहा। इससे बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई कि फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मई महीने में अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इन्फेलेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे यह साफ है कि अभी तक टैरिफ का असर महंगाई पर नहीं पड़ा है।
अमेरिका में बेरोजगारी बेनेफिट्स के लिए दोबारा आवेदन करने वालों की संख्या 2021 के बाद सबसे ज्यादा हो गई है। इसका मतलब है कि लोगों को नई नौकरी मिलने में ज्यादा समय लग रहा है। डॉलर और बॉन्ड यील्ड ये दोनों नीचे आए, जिससे सोने को फायदा हुआ और इसकी कीमत 1.3% तक बढ़ी, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई। इसके अलावा अमेरिका ने अपने कुछ स्टाफ को बगदाद स्थित एम्बेसी से हटाने का आदेश दिया, क्योंकि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है।
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले कुछ हफ्तों में कई देशों पर आयात शुल्क बढ़ा सकते हैं और चीन के साथ मौजूदा टैरिफ अभी के स्तर पर ही बनाए रहेंगे। साथ ही आज इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव भी सोने की कीमतों में उछाल का कारण है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications