Dubai Gold Rate: दुबई में जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। जून महीने में सोने के रेट में तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ था अब आगे सबकी नजरे सोने की चाल पर रहने वाली है।
दुनियाभर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने के रेट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसले, कच्चे तेल के रेट पर अपना असर डाल सकते हैं।

आज क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में उछाल और गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में आज बिकवाली के साथ कारोबार जारी है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को दोपहर के 12:13 बजे 860 रुपए यानी 0.9 प्रतिशत रुपए उछलकर 96935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 92388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92038 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 85564 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85272 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में उछाल आया है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70014 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69757 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89300 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10770 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1.07 फीसदी या 34.78 डॉलर की तेजी के साथ 3,332.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार दोपहर 12:21 बजे 36.21 फीसदी या 0.20 डॉलर के उछाल के साथ 0.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। इसकी वजह डॉलर में गिरावट रही। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 4.5 ट्रिलियन डॉलर के टैक्स पैकेज पर सीनेट में बातचीत जारी है। सोमवार को सोने में 0.6% की तेजी आई, जबकि इससे पहले लगातार दो हफ्ते इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई थी।
रिपब्लिकन पार्टी टैक्स बिल को पास कराने के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है, हालांकि इस बिल से अमेरिका का घाटा और बढ़ने की चिंता भी जताई जा रही है। इसके बावजूद, जून महीने में लगातार दूसरे महीने सोने के दाम लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसकी वजह है कि मिडिल-ईस्ट में तनाव थोड़ा कम हुआ है और अमेरिका में कंज्यूमर सेंटिमेंट व महंगाई को लेकर नजरिया सुधरा है।
हालांकि, अगर ट्रंप का टैक्स बिल और ट्रेड डील पास हो जाती हैं, तो इससे अमेरिका की आर्थिक ग्रोथ को लेकर चिंता कम हो सकती है, जिससे गोल्ड की मांग थोड़ी कम सकती है। सिटीग्रुप (Citigroup Inc.) का कहना है कि 2026 की दूसरी छमाही तक सोना 2,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे जा सकता है।
इसलिए कंपनी ने गोल्ड प्रोड्यूसर्स को सलाह दी है कि मौजूदा कीमतों से गिरावट का इंश्योरेंस कवर लें। फिर भी, साल 2025 में अब तक गोल्ड करीब 25% ऊपर है और यह अप्रैल में बने रिकॉर्ड से करीब 210 डॉलर नीचे ट्रेड कर रहा है। सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर गोल्ड की मांग बनी हुई है, क्योंकि निवेशक अब भी जियो पॉलिटिकल टेंशन और ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताओं से जूझ रहे हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications