Dubai Gold Rate: दुबई में सोने और चांदी के भाव में बदलाव बना हुआ है। 18 जून को एक बार फिर सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंसन के बीच दुबई में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इजराइल और ईरान युद्ध के बीच गोल्ड रेट में भारी बदलाव बना हुआ है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:30 बजे 241 रुपए यानी 0.24 प्रतिशत रुपए फिसलकर 99300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 96102 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96044 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88990 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88931 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72814 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72767 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 100910 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 100370 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज मुंबई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.22 फीसदी या 7.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,382.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार दोपहर 12:37 बजे 37.24 फीसदी या 0.18 डॉलर के उछाल के साथ 0.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सोने की कीमतों में हलचल देखी गई, क्योंकि निवेशकों की नजरें एक ओर जहां मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर टिकी रहीं, वहीं दूसरी ओर वे अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों को लेकर भी सतर्क दिखे। अमेरिका और इज़राइल, दोनों ही देशों ने ईरान पर दबाव तेज कर दिया है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिका इस टकराव में कहीं ज्यादा सीधे तौर पर शामिल हो सकता है।
यह चिंता वैश्विक बाजारों में अस्थिरता का कारण बन रही है। इस बीच अमेरिका के खुदरा बिक्री, हाउसिंग और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन से जुड़े हालिया आंकड़े कमजोर रहे हैं। इससे संभावना बन रही है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी अस्थायी साबित होती है और महंगाई पर असर नहीं डालती, तो फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में लगभग 4% की तेजी दर्ज की गई थी, जब इज़राइल ने ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था।
हालांकि इसके बाद से, भले ही इज़राइल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हों, कीमतों की तेजी में अब ठहराव आ गया है। फिलहाल सोने की कीमतें अप्रैल में बनाए गए रिकॉर्ड से लगभग $115 कम हैं। लेकिन यह लगातार छठा महीना है जब कीमतें ऊपर जा रही हैं, और यह सिलसिला पिछले 20 सालों में सबसे लंबा हो सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications