Dubai Gold Rate: दुबई में जुलाई महीने के दूसरे दिन भी सोने के दाम कम नहीं हुए आज एक बार फिर यहां गोल्ड रेट में उछाल दर्ज किया जा रहा है।
जून महीने में सोने के रेट में तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ था अब आगे सबकी नजरे सोने की चाल पर रहने वाली है। दुनियाभर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने के रेट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसले, कच्चे तेल के रेट पर अपना असर डाल सकते हैं।

आज क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में उछाल और गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में आज बिकवाली के साथ कारोबार जारी है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:13 बजे 136 रुपए यानी 0.14 प्रतिशत रुपए फिसलकर 97115 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94209 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92401 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87267 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87576 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में उछाल आया है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71401 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70024 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90650 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90200 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.16 फीसदी या 5.22 डॉलर की तेजी के साथ 3,332.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार दोपहर 12:21 बजे 36.03 फीसदी या 0.16 डॉलर के उछाल के साथ 0.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल को लेकर चिंतित हैं। माना जा रहा है कि इस बिल से अमेरिका का घाटा और बढ़ सकता है। अमेरिका के जॉब्स डेटा उम्मीद से बेहतर आने के बाद सोने की तेजी थोड़ी धीमी पड़ी है। मजबूत जॉब्स डेटा के बाद यह संभावना कम हो गई है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेगा, जबकि आमतौर पर ब्याज न देने वाले सोने को इससे फायदा होता है। ट्रेड और जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ और इकोनॉमिक नीतियों के लंबे समय तक असर को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से साल की पहली छमाही में डॉलर इंडेक्स करीब 11% टूट गया, जो 1973 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इससे अन्य करेंसी में सोना खरीदना सस्ता हो गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications