Dubai Gold Rate: दुबई में ईद-उल-अजहा से पहले सोने की कीमत गिर गई हैं। जबकि, एक दिन पहले यहां सोने के भाव में उछाल आया था, लेकिन आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है।
इसकी वजह यह रही कि एक यूएस फेडरेल कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "लिबरेशन डे" टैरिफ को रोक दिया, जिससे सोने में निवेश थोड़ा कम हो गया है। साथ ही मजबूत डॉलर ने भी सोने पर दबाव बनाया है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:23 बजे 597 रुपए यानी 0.63 प्रतिशत रुपए फिसलकर 94681 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 91677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92608 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 84930 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85744 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 69479 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70154 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89500 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10000 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर के 1:09 मिनट तक 3,278.49 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 19.73 डॉलर क गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.60 परसेंट के करीब की गिरावट है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर के 1:09 मिनट तक 33.21 डॉलर रही है। इसमें 0.17 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.50 परसेंट के आस पास की तेजी है।
गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर
सर्टिफाइड सोना ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है, AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
क्या दुबई से भारतीय गोल्ड ला सकते हैं?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टेक्स और कस्टम्स के मुताबिक अगर आप दुबई में 6 महीन से अधिक समय तक रहते हैं तो आप पैसेंजर ड्यूटी का चार्ज फिल करके अपने बैगेज में करीब एक किलो तक गोल्ड ला सकते हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए भारतीयों को दुबई से सोने के सिक्के और सोने की छड़ें लाने की इजाजत है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications