Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के भाव में आज बुधवार को एक बार फिर गिरावट रही। बाजार में तेज हलचल के बीच गोल्ड रेट में फेरबदल बना हुआ है।
आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण आज यानी 26 मार्च को सोने के भाव 409 रुपए घटकर 84882 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो आज सोने के दाम 87858 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:21 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 304 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 82882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 85291 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 78632 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 78982 रुपए प्रति 10 ग्राम था
आज 18 कैरट सोने के दाम में कमीं आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 64331 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 64611 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
ये है दुबई के पड़ोसी देशों में सोने का भाव
आज अगर हम दुबई के पड़ोसी देश कतर पर नजर डालें तो यहां पर सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। कतर में आज भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 80292 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ अगर बहरीन और ओमान में देखो तो आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 79450 रुपए उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं ओमान में देखें तो भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 79826 रुपए स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है।
कामा ज्वेलरी के एमडी श्री कॉलिन शाह का नजरिया वित्त वर्ष 2025 में सोने का प्रदर्शन और वित्त वर्ष 2026 के लिए संभावनाएं
वित्त वर्ष 2025 में वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में लगभग 15.4% और घरेलू बाजार में 14% की वृद्धि हुई। यह एक दशक में सोने के लिए एक साल में सबसे मजबूत प्रदर्शनों में से एक है। यह उल्लेखनीय वृद्धि मुख्य रूप से ब्याज दरों में गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंक की मजबूत मांग के कारण हुई।
RBI ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 32.63 टन सोना खरीदा, जिससे इसका कुल भंडार बढ़कर 854.73 टन हो गया। मार्च 2025 तक, सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जो कि यू.एस. फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से प्रभावित होकर $3,000 प्रति औंस को पार कर गई हैं।
जैसे-जैसे हम वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में प्रवेश कर रहे हैं, हम कई कारकों के आधार पर सोने की कीमतों में निरंतर वृद्धि की उम्मीद करते हैं, यूएस फेड द्वारा आगे की दर में कटौती की संभावना, भू-राजनीतिक तनाव और ट्रम्प की टैरिफ धमकियां। ये सभी कारक मिलकर सोने की कीमतों को ऊपर की ओर ले जाएंगे। हालांकि, अमेरिकी डॉलर को मज़बूत करने और अन्य परिसंपत्ति वर्गों की ओर निवेशकों की प्राथमिकताओं को बदलने जैसी कुछ संभावित चुनौतियां वित्त वर्ष 26 में सोने के प्रदर्शन को बाधित कर सकती हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications